फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का आधार से ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा फिर शुरू, 'योनो' से घर बैठे होगा काम

Sat, 13 Jun 2020 04:52 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

एसबीआई ने शुक्रवार को आधार से ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा फिर शुरू की है। यह खाता खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो बैंक के योनो (यू ओनली नीड वन) प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन खाता खोलना चाहते हैं। इसमें खाता खोलने के लिए किसी कागज की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ पैन और आधार नंबर से तुरंत डिजिटल बचत खाता खोला जा सकता है। 

विज्ञापन


एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, इसके लिए ग्राहक को बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें उन्हें बचत खाते के सभी फीचर मिलेंगे। योनो से तुरंत बचत खाता खोलने वाले सभी ग्राहकों को रुपे एटीएम के साथ डेबिट कार्ड मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें