फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ने फिर शुरू की आधार आधारित ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा

Fri, 12 Jun 2020 09:40 PM IST
Rohit Ojha बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sbi
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को अपनी आधार से ऑनलाइन बचत खाता खोलने की सुविधा फिर शुरू कर दी। इस सुविधा का उपयोग बैंक के योनो मंच के माध्यम से डिजिटल बचत खाता खोलने में किया जा सकता है। योनो (यू ओनली नीड वन) बैंक की बैकिंग एवं जीवनशैली से जुड़ी सेवाओं की एकीकृत सेवा है।

विज्ञापन


बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘त्वरित बचत खाते’ की इस पेशकश के तहत ग्राहक को एक पूर्णतया कागज रहित अनुभव मिलेगा। इस बचत खाते के लिए ग्राहक को सिर्फ पैन संख्या और आधार संख्या उपलब्ध करानी होगी।

बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि इस खाते में ग्राहक को बचत खाते के सभी फीचर मिलेंगे। इसके लिए उन्हें बैंक शाखा जाने की भी जरूरत नहीं होगी। योनो के माध्यम से त्वरित बचत खाता खोलने वाले सभी खाताधारकों को बैंक उनके नाम वाला रुपे एटीएम सह डेबिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें