फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही निवेशक के पास है 28 फीसदी डॉजक्वाइन, जानिए कितना है मूल्य

Fri, 19 Feb 2021 02:29 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डॉजक्वाइन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क द्वारा क्रिप्टोकरेंसी डॉजकॉइन पर किए गए ट्वीट के बाद से यह तेजी से लोकप्रिय हो रही। अब इसको लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मौजूदा समय में पूरी दुनिया में जितने भी डॉजकॉइन चलन में है, उनमें से 28 फीसदी हिस्सा सिर्फ एक निवेशक के ही पास है। 

विज्ञापन


10 अरब डॉलर है कुल मूल्य 
इतने डॉजकॉइन का मूल्य 2.1 अरब डॉलर यानी 15,256 करोड़ रुपये है। हालांकि वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार,  अभी उस व्यक्ति या संस्था की पहचान नहीं हो पाई है। मालूम हो कि साल 2013 में मजाक-मजाक में डॉजकॉइन की शुरुआत हुई थी और अब इसका कुल मूल्य 10 अरब डॉलर यानी करीब 72,650 करोड़ रुपये हो गया है। यह मीम-इंस्पायर्ड टोकन करेंसी बिटकॉइन की तुलना में कहीं ज्यादा आशंकाओं से घिरी रही है। 

इसलिए तेजी से बड़ रही है इसकी लोकप्रियता
कई नामी हस्तियों ने इसमें पैसा लगा रखा है, इसलिए इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। नौ फरवरी 2021 के दिन ही डॉजकॉइन का मूल्य एकाएक 31 प्रतिशत बढ़ गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि तब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और मशहूर रैपर स्नूप डॉग ने इसको लेकर ट्वीट किया था। मस्क ने एक नहीं, बल्कि कई बार डॉजकॉइन के बारे में ट्वीट किया है। फरवरी की शुरुआत में क्लबहाउस में उन्होंने यह भी कहा था की डॉजकॉइन यकीनन पूरी धरती के लिए भविष्य की करेंसी है। हालांकि इस बीच कुछ निवेशकों का कहना है कि एक ही निवेशक के पास 28 फीसदी डॉजकॉइन होना संभव नहीं है। मस्क स्वयं इसके सबसे बड़े सिंगल मालिक हो सकते हैं। 
विज्ञापन


एलन मस्क ने किए कईं ट्वीट
एलन मस्क ने डॉजक्वाइन के समर्थन में पहले ट्वीट में सिर्फ 'डॉज' लिखा था। इसके बाद उन्होंने 'डॉजक्वाइन इस द पीपल्स क्रिप्टो' लिखा था। फिर मस्क ने 'नो हाइस, नो लोस, ओन्ली डॉज' लिखा, जिसके बाद डॉजक्वाइन की कीमत पांच फीसदी उछली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें