फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Piyush Goyal: 'ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं', पीयूष गोयल बोले- भारत चाहता है वे निष्पक्ष और ईमानदार रहें

Thu, 22 Aug 2024 07:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Piyush Goyal: गोयल ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार खराब करने वाली कीमतों पर निशाना साधा था और देश में छोटे खुदरा विक्रेताओं पर इस तरह के संचालन से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंता जताई थी।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणियों पर रुख साफ किया है। केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार को कहा कि भारत ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ नहीं है, लेकिन भारत चाहता है कि वे निष्पक्ष और ईमानदार रहें। ई-कॉमर्स कंपनियों के बारे में चिंता जताने के अगले दिन गोयल ने कहा कि ऑनलाइन कारोबार करने वालों को प्रतिस्पर्धा करने का ‘उचित अवसर’ सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


गोयल ने बुधवार को ई-कॉमर्स कंपनियों की बाजार खराब करने वाली कीमतों के बारे में चिंता जताई और देश में छोटे खुदरा विक्रेताओं पर उनके संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चिंता जताई थी।

उन्होंने अपनी आशंकाओं को सार्वजनिक रूप से भी व्यक्त किया और ई-कॉमर्स क्षेत्र के बड़े पैमाने पर वृद्धि के साथ ‘बड़े सामाजिक व्यवधान’ की चेतावनी दी। गोयल ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) लाना चाहते हैं, हम प्रौद्योगिकी को आमंत्रित करना चाहते हैं, हम दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं और हम ऑनलाइन के बिल्कुल भी खिलाफ नहीं हैं।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा, “देश हमेशा यही चाहता है कि ग्राहकों के प्रति निष्पक्ष व्यवहार हो, ईमानदारी बरती जाए, वस्तुओं और सेवाओं के आपूर्तिकर्ताओं के प्रति ईमानदारी हो और यह सुनिश्चित हो कि अन्य लोगों को भी ऐसे ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने का उचित अवसर मिले।”

गोयल ने कहा कि ई-कॉमर्स क्षेत्र में गति और सुविधा जैसे ‘बड़े लाभ’ हैं। गोयल ने स्पष्ट किया कि सरकार चाहती है कि ऐसी कंपनियां देश के लोगों की सेवा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें