फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reliance Foundation: नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड, महिलाओं की शिक्षा-सशक्तिकरण पर कही बड़ी बात

Sun, 29 Oct 2023 09:35 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, पुरस्कार पाकर वे बेहद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी को लीडरशिप अवॉर्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका (यूएस) इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने दिल्ली में ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया। रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने के बाद खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


महिलाओं को सशक्त बनाना दिल के बेहद करीब
ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड के बाद रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, "मैं यह पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हूं...रिलायंस फाउंडेशन के रूप में हम भारत में 75 मिलियन लोगों तक पहुंच चुके हैं और जो चीज मेरे दिल के सबसे करीब है, वह है महिलाओं को सशक्त बनाना, उन्हें शिक्षित करना।" 
40 साल के बाद भारत में ओलंपिक आंदोलन
नीता अंबानी ने कहा, देश के छोटे बच्चे, सभी के लिए शिक्षा और खेल की सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, प्रत्येक बच्चे को खेलने का अधिकार और सीखने का अधिकार होना चाहिए। नीता अंबानी ने कहा, "हम 40 साल के अंतराल के बाद ओलंपिक आंदोलन को अपने देश में वापस लाए...आईओसी ने क्रिकेट को ओलंपिक खेल बना दिया।"
विज्ञापन

क्रिकेट, अमेरिका और ओलंपिक
उन्होंने कहा कि 128 साल बाद क्रिकेट ओलंपिक में शामिल किया जा रहा है। अमेरिका के लॉस एंजल्स में होने वाले 2028 ओलंपिक में क्रिकेट भी खेला जाएगा। जिस तरह भारत क्रिकेट को अमेरिका तक ले जा रहा है, हम भारत में बेसबॉल ला सकते हैं... खेलों का आदान-प्रदान सपनों और दोस्ती का आदान-प्रदान है। यह दृढ़ता और लचीलेपन दोनों की कहानी है।
सायना नेहवाल भी रहीं मौजूद
लीडरशिप अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान मंच पर नीता अंबानी के साथ युवा बैडमिंटन सनसनी सायना नेहवाल भी मौजूद रहीं। बता दें कि भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों में सायना का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। इनके बाद अब पीवी सिंधु समेत कई युवा हैं जो युवा महिला खिलाड़ियों को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें