फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: जाली नोट मामले में कथित संलिप्तता के आरोप में NIA ने एक को किया गिरफ्तार, 12 तलवार भी बरामद

Sat, 13 May 2023 08:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी नकली नोटों के प्रसार रैकेट से जुड़ा था और डी-कंपनी के संपर्क में था। एनआईए ने कहा कि बुधवार को छह स्थानों पर आरोपियों और संदिग्धों के घरों और कार्यालयों की तलाशी के दौरान बरामद सामग्रियों के आधार पर मुंबई निवासी 33 वर्षीय शिकिलकर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र के नौपाड़ा में दर्ज 2021 के जाली नोट मामले में कथित संलिप्तता के लिए एक और व्यक्ति को 12 तलवारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर में कई स्थानों पर दो दिनों की तलाशी के बाद मोहम्मद फयाज शिकिलकर नाम के तीसरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि शिकिलकर को 12 धारदार तलवारें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री रखने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, "एनआईए की जांच से पता चला है कि आरोपी नकली नोटों के प्रसार रैकेट से जुड़ा था और डी-कंपनी के संपर्क में था। एनआईए ने कहा कि बुधवार को छह स्थानों पर आरोपियों और संदिग्धों के घरों और कार्यालयों की तलाशी के दौरान बरामद सामग्रियों के आधार पर मुंबई निवासी 33 वर्षीय शिकिलकर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मुंबई के रियाज और नासिर नाम के दो लोग पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं। उनके पास से 2,000 रुपये के जाली नोट जब्त किए गए थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें