फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार से महिला जनधन खाताधारकों को सरकार देगी 500 रुपये की दूसरी किस्त

Sat, 02 May 2020 03:38 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

महिला जनधन खाताधारकों के खातों में 500 रुपये की सरकारी सहायता की दूसरी किस्त सोमवार से मिलनी शुरू हो जाएगी। कोविड-19 संकट के दौरान गरीबों की मदद के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 26 मार्च को महिला जनधन खाताधारकों के खातों में अप्रैल से तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की मदद देने की घोषणा की थी। वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को यह पैसा निकालने के लिए एक प्रणाली जारी की गई है। उसी के हिसाब से वे बैंक शाखा या ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) जाकर पैसा निकाल सकते हैं। इस पैसे को एटीएम से भी निकाला जा सकता है। शाखाओं में भीड़ न जुटे इसलिए इस राशि का स्थानांतरण पांच दिन की अवधि में किया जाएगा। इससे सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशों का अनुपालन करने में मदद मिलेगी। 



इस तारीख को निकाल सकते हैं पैसे

  • शेड्यूल के अनुसार, जिन महिला जनधन अकाउंट का अंतिम अंक 0 या 1 है, वे 4 मई 2020 को बैंक जाकर राशि की निकासी कर सकते हैं।
  • जिन महिला जनधन खातों के अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 2 या 3 है, वे 5 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। 
  • वहीं जिन लाभार्थियों के अकाउंट नंबर का अंतिम अंक 4 या 5 है, वे 6 मई 2020 को निकासी कर पाएंगे।
  • जिनका 6 या 7 है, वे 8 मई 2020 को पसे निकाल सकते हैं। 
  • जिनका अकाउंट नंबर का आखिरी अंक 8 या 9 है, वे 11 मई 2020 को राशि की निकासी कर सकते हैं। 

11 मई के बाद भी लाभार्थी किसी भी कार्यकारी दिन अपनी सुविधा अनुसार बैंक से रुपयों की निकासी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें