फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moodys Rating: मूडीज ने इन छह भारतीय कंपनियों की रेटिंग में किया सुधार, जानें अमेरिकी एजेंसी की रिपोर्ट में और क्या खास

Mon, 08 Nov 2021 01:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूडीज की रेटिंग लिस्ट में छह भारतीय कंपनियां ऐसी हैं जो कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए गिरावट वाली फालेन एंजेल सूची से बाहर निकलने में कामयाब हुई हैं।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर सर्विसेज ने सोमवार को कहा कि अक्तूबर की शुरुआत में भारत के दृष्टिकोण में बदलाव और कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के प्रभावों में ढील के बाद कंपनियों की रेटिंग में सुधार देखने को मिला है। मूडीज की रेटिंग लिस्ट में छह भारतीय कंपनियां ऐसी हैं जो कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए गिरावट वाली फालेन एंजेल सूची से बाहर निकलने में कामयाब हुई हैं।

विज्ञापन


ये छह कंपनियां गिरावट की सूची से बाहर निकलीं
मूडीज ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा का कहा है कि छह भारतीय कंपनियां फालेन एंजल्स की सूची से बाहर की गई हैं। इन छह भारतीय कंपनियों में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प, ऑयल इंडिया लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्प, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्प, पेट्रोनेट एलएनजी और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। इनमें से पांच सरकारी स्वामित्व वाली तेल और गैस कंपनियां हैं, जिनके परिदृश्य को स्थिर किया गया है। ये कंपनियां निवेश ग्रेड में वापस आ गई हैं। 

बैंकिंग सेक्टर में भी सुधार 
मूडीज के अनुसार, कॉर्पोरेट लोन की क्वॉलिटी में भी अच्छा सुधार देखने को मिला है। इससे पता चलता है कि बैंकिंग सेक्टर की तरफ से मजबूत कदम उठाए गए हैं। हालांकि, रिटेल लोन की क्वॉलिटी में गिरावट आई है। मूडीज इन्वेस्टर्स ने रिपोर्ट में इंडियन बैंकिंग सेक्टर के लिए आउटलुक को अपग्रेड करते हुए निगेटिव से स्थिर कर दिया है। रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत की अर्थव्यवस्था में अगले 12-18 महीने तक सुधार जारी रहेगा। चालू वित्त वर्ष (2021-22) के लिए उसने ग्रोथ रेट का अनुमान 9.3 फीसदी रखा गया है। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ग्रोथ रेट का अनुमान 7.9 फीसदी किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें