अलग-अलग है रिटायरमेंट उम्र
पश्चिम बंगाल में मेडिकल टीचर के लिए 65 साल, डॉक्टर की 62 साल और दूसरे पदों के लिए 60 साल की सेवानिवृत्ति आयु तय की गई है।
इन राज्यों में 60 साल है रिटायरमेंट उम्र
सभी पदों के लिए आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, कर्नाटक, असम, बिहार, मेघालय, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, नागालैंड, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और सिक्किम में 60 साल की आयु में रिटायमेंट होती है।
इन राज्यों में 58 साल है रिटायरमेंट उम्र
तेलंगाना, तमिलनाडु, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर, मिजोरम, मणिपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उड़ीसा में 58 साल की आयु में कर्मचारी या अधिकारी रिटायर होते हैं।
इन राज्यों में 56 साल है रिटायरमेंट उम्र
झारखंड और केरल में सेवानिवृत्ति आयु 56 साल रखी गई थी।
हालांकि कई राज्यों में सेवानिवृत्ति आयु घटती बढ़ती रही है।
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सेवानिवृत्ति आयु
इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग सेवानिवृत्ति आयु का भी प्रावधान रखा गया है। जैसे हरियाणा में तकनीकी कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 साल है।
भारतीय सेना में सेवानिवृत्ति आयु
भारतीय सेना में जनरल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है, लेफ्टिनेंट जनरल की 60 साल, मेजर जनरल की 58 साल, ब्रिगेडियर की 56 साल, कर्नल और सूबेदार मेजर की 54 साल, सूबेदार और नायब सूबेदार की 52 साल, हवलदार और नायक की 49 साल, सिपाही जीपी (वाई) की 48 साल और सिपाही जीपी (एक्स) की सेवानिवृत्ति आयु 42 साल है।
इंडियन नेवी में सेवानिवृत्ति आयु
इंडियन नेवी में एडमिरल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है, वाइस एडमिरल की 60 साल, रीयर एडमिरल की 58 साल, कोमोडोर कैप्टन, एजुकेशन और एमसीपीओ 1,2 की 57 साल, कोमोडोर /कैप्टन की 56 साल, कमांडर की 54 साल और लेफ्टिनेंट कमांडर एवं इसके नीचे और सीपीओ एवं इसके नीचे रैंक वाले सेलर की सेवानिवृत्ति आयु 52 साल है।
इंडियन एयरफोर्स में सेवानिवृत्ति आयु
इंडियन एयरफोर्स में एयरचीफ मार्शल की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल है, एयर मार्शल की 60 साल, एयर वाइस मार्शल की 58 साल, एयर कोमोडोर-फ्लाइंग ब्रांच की 56 साल और ग्रुप कैप्टन (सेलेक्ट) फ्लाइंग ब्रांच की सेवानिवृत्ति आयु 54 साल है।
रिटायरमेंट की उम्र हो एक - दिल्ली उच्च न्यायालय
बता दें कि इसी साल 31 जनवरी को दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी देव शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया था। जिसमें कहा गया था कि गृह मंत्रालय चार माह में तय करे कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सभी रैंकों में सेवानिवृत्ति की उम्र समान हो। अभी तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 'सीआरपीएफ', भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 'आईटीबीपी', सीमा सुरक्षा बल 'बीएसएफ' तथा सशस्त्र सीमा बल 'एसएसबी' में कमांडेंट से नीचे के पदों पर जवान 57 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं।
डीआईजी और उससे ऊपर के रैंक के अधिकारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 वर्ष होती है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और असम राइफल्स में सभी रैंक 60 वर्ष की उम्र पूरी करके रिटायर होते हैं।