फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meta: दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने मार्क जकरबर्ग, एआई पर खेले गए दांव से ऐसे बरसे पैसे

Fri, 04 Oct 2024 10:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mark Zuckerberg: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को जकरबर्ग की कुल संपत्ति $206.2 बिलियन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस वृद्धि से वे संपत्ति के मामले में अमेजन के बेजोस से $1.1 बिलियन आगे निकल गए और एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।
विज्ञापन
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्क जकरबर्ग गुरुवार को पहली बार दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। संपत्ति के मामले में उन्होंने अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस को पीछे छोड़ दिया। ऐसा मेटा प्लेटफॉर्म्स के शेयरों में लगातार बढ़ोतरी के कारण हुआ। मेटावर्स और एआई पर जकरबर्ग के जिस दांव को शुरू में एक बहुत बड़ी विफलता की तरह देखा जा रहा था, हाल के महीनों में सफल साबित हुआ है।

जकरबर्ग की संपत्ति 206.2 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंची

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गुरुवार को जकरबर्ग की कुल संपत्ति 206.2 बिलियन डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस वृद्धि से वे संपत्ति के मामले में अमेजन के बेजोस से $1.1 बिलियन आगे निकल गए। अब इस मामले में उनसे आगे केवल टेस्ला के एलन मस्क है। जिनकी संपत्ति जकरबर्ग से लगभग 50 बिलियन डॉलर अधिक है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग

विज्ञापन

क्या है मार्क जकरबर्ग की संपत्ति बढ़ने का कारण?

मेटा के शेयरों में दूसरी तिमाही में उम्मीद से बेहतर बिक्री के आंकड़े और एआई चैटबॉट को शक्ति देने वाले बड़े भाषा मॉडल की दिशा में कदम बढ़ाने के बाद 23% की वृद्धि आई। कंपनी के शेयर गुरुवार को 582.77 डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। मेटा ने डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग पावर पर भारी खर्च किया है। जकरबर्ग एआई दौड़ की दौड़ में अग्रणी स्थान हासिल करने की दिशा में काम कर रहे हैं। कंपनी ने अन्य दीर्घकालिक परियोजनाओं पर भी काम करना शुरू कर दिया है। इनमें ओरियन ऑगमेंटेड रियलिटी ग्लास भी शामिल है, जिसकी घोषणा कंपनी ने पिछले महीने की थी।

2024 में जकरबर्ग की संपत्ति में 78 अरब डॉलर का इजाफा

कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क स्थित कंपनी में 13% हिस्सेदारी रखने वाले जकरबर्ग की संपत्ति में इस वर्ष अब तक 78 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि ब्लूमबर्ग सूचकांक की ओर से ट्रैक किए गए दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में सबसे अधिक है। 40 वर्षीय जकरबर्ग इस वर्ष संपत्ति सूचकांक पर चार स्थान ऊपर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें