फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने यूपीआई सेवा शुरू करने के लिए उठाए जरूरी कदम, मिलेगा यह फायदा

Mon, 21 Oct 2024 02:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : X/@HCIMaldives
विज्ञापन

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश  में भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को पेश करने के लिए ‘‘जरूरी कदम ’’ उठाए हैं, इससे मालदीव की अर्थव्यवस्था को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा विकसित यूपीआई मोबाइल फोन के जरिये अंतर-बैंक लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए एक त्वरित वास्तविक समय भुगतान प्रणाली है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुइज्जू ने देश में यूपीआई शुरू करने के लिए रविवार को एक संघ का गठन किया। ट्रेडनेट मालदीव कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इसकी अग्रणी एजेंसी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने संघ में देश के बैंक, दूरसंचार कंपनियों, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों की भागीदारी का भी सुझाव दिया। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने मंत्रिमंडल की सिफारिश पर ‘‘ आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘ इस कदम से मालदीव की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें वित्तीय समावेश में वृद्धि, वित्तीय लेनदेन में बेहतर दक्षता और डिजिटल बुनियादी ढांचे में वृद्धि शामिल है।’’
विज्ञापन


मालदीव में यूपीआई शुरू करने के समझौते पर अगस्त में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें