फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price Today: महंगाई का एक और झटका, 50 रुपये महंगी हुई LPG; जानिए अपने शहर में नया रेट

Wed, 06 Jul 2022 10:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। नए दाम आज से से प्रभावी हैं। 
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगाई की मार से परेशान जनता को एक और झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी की है। अब 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए आपको 50 रुपये ज्यादा का भुगतान करना होगा। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपये होगी। जबकि, पहले इसकी कीमत 1003 रुपये थी। नए दाम आज से प्रभावी हैं। 

विज्ञापन

 
इसके अलावा पांच किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। अब पांच किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 18 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपये की कमी आई है। 



आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही तेल वितरण कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में इजाफा किया गया था। अब बुधवार की सुबह को घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पहली बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है जबकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। बुधवार को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 9 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में एक 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब 2,012 रुपये हो गई है। गैस सिलेंडरों की नई दिल्ली में 6 जुलाई 2022 से लागू हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


अलग-अलग शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की बदली हुई कीमत इस प्रकार है- 

दिल्ली- 1,053 रुपये प्रति सिलेंडर
मुंबई- 1,052 रुपये
कोलकाता- 1,079 रुपये
चेन्नई- 1,068 रुपये

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें