फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Layoffs 2023: अब नाइकी में होगी छंटनी, रिपोर्ट्स में दावा- सैकड़ों कर्मचारी किए जाएंगे बाहर

Mon, 25 Dec 2023 06:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Layoffs 2023: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नाइकी सैकड़ों नौकरियों में कटौती कर 2 बिलियन डॉलर बचाते हुए ऑटोमेशन की योजना पर काम कर रहा है। पिछले एक साल में खराब बिक्री के कारण कंपनी ने विभिन्न विभागों की लागत घटाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
नाइकी में छंटनी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2023 में छंटनी की लहर से कोई भी सेक्टर अछूता नहीं रहा। फिर कंपनी चाहे प्रौद्योगिकी हो, खुदरा हो या फैशन का कारोबार करने वाली हो सभी इसकी चपेट में आ गए। अब, प्रमुख परिधान ब्रांड नाइकी ने घोषणा की है कि वह नया साल शुरू होने से पहले सैकड़ों नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, नाइकी सैकड़ों नौकरियों में कटौती कर 2 बिलियन डॉलर बचाते हुए ऑटोमेशन की येाजना पर काम कर रहा है। पिछले एक साल में खराब बिक्री के कारण कंपनी ने विभिन्न विभागों की लागत में कटौती का फैसला किया है।

एक बयान में, अमेरिका स्थित खेल परिधान फर्म ने कहा कि उन्होंने इस संगठन को सुव्यवस्थित का निर्णय लिया है और पुनर्गठन के कारण छंटनी पर 450 मिलियन डॉलर खर्च करेगा। नाइकी में अभी तक 2023 में बिक्री में कोई बड़ी वृद्धि नहीं दिखी है। कंपनी की पिछले तीन महीनों में बिक्री में केवल 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा मार्जिन जरूर बढ़ा लेकिन वह अपने खुदरा भविष्य को लेकर अनिश्चित बनी हुई है क्योंकि बिक्री में गिरावट जारी है।
विज्ञापन


बीते कुछ समय में नाइकी में ना केवल बिक्री स्थिर है बल्कि घंटों के कारोबार के बाद कंपनी के शेयरों की कीमतें 10 प्रतिशत तक गिर गईं है। नाइकी अकेली खेल परिधान कंपनी नहीं है, जिसके शेयर की कीमतों में गिरावट आई है, जेडी स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स डायरेक्ट जैसी अन्य फर्मों को भी शेयर बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। वैश्विक लॉकडाउन के दौरान लागत में कटौती की कोशिश करते हुए कोविड महामारी के बीच कंपनी ने 2020 में 700 कर्मचारियों को निकाला था। उसके बाद अब कंपनी दूसरी सबसे बड़ी छंटनी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें