फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: बंगाल में पीडीएस घोटाले में दो गिरफ्तार, असम में 29.25 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

Fri, 16 Aug 2024 02:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने पीडीस घोटाले से जुड़े मामले में 2 अगस्त को अलीफ नूर और अनिसुर रहमान (टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष) को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर ईडी के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने "पर्लवाइन इंटरनेशनल" के बैनर तले चल रही एक धोखाधड़ी वाली निवेश वेबसाइट पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
ईडी फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कोलकाता इकाई ने 2 अगस्त को अलीफ नूर और अनिसुर रहमान (टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष) को पीडीस घोटाले से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में पीडीएस राशन की हेराफेरी से हुए अपराध की आय (पीओसी) का धनशोधन करने के आरोपों पर की गई है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार दोनों आरोपियों को 12 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने "पर्लवाइन इंटरनेशनल" के बैनर तले चल रही एक धोखाधड़ी वाली निवेश वेबसाइट पर कार्रवाई की है। इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 29.25 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय 29.25 करोड़ रुपये की कुल 14 संपत्तियों को कुर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें