आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, जेंडर या बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो। अब आपको घंटों तक लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI ) आपको फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ऐसे लें अपॉइंटमेंट
- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
- इस पर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा।
- शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
- उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है।
यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ सहित कई जगहों में आधार सेवा केंद्रों को शुरू किया है।