फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अगले एक दशक में बदलेगी सूरत, हवाईअड्डों और विमानों के बेड़े में होगा विस्तार

Mon, 28 Feb 2022 01:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia: सोमवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 70 वर्षों में हमारे पास भारत में 74 हवाई अड्डे मौजूद थे, लेकिन पिछले 8 वर्षों में हमने इस दिशा में बड़ा काम किया है और इसीका नतीजा है कि अतिरिक्त 70 हवाई अड्डे बनाए गए। सिंधिया ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में इस क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है, जो आने वाले सालों में भी देखने को मिलेगा। 

 
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि भारत में एयरलाइन पारिस्थितिकी तंत्र की शक्ति को उजागर करने का समय आ गया है। भारत अगले 10 से 15 सालों में अपने 720 विमानों के बेड़े से बढ़कर 1000-2000 विमानों का हो जाएगा। 

विज्ञापन


पिछले आठ वर्षों में जबरदस्त विकास
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने संबोधित करते हुए साफ किया कि अब आने वाले सालों में हम अपनी हवाईअड्डा क्षमता को और बढ़ाने जा रहे हैं। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 70 वर्षों में हमारे पास भारत में 74 हवाई अड्डे मौजूद थे, लेकिन पिछले 8 वर्षों में हमने इस दिशा में बड़ा काम किया है और इसीका नतीजा है कि अतिरिक्त 70 हवाई अड्डे बनाए गए। सिंधिया ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में इस क्षेत्र में जबरदस्त विकास हुआ है, जो आने वाले सालों में भी देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें