फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: 2023-24 में घटकर 3% रह जाएगी आईटी सेवा क्षेत्र की वृद्धि, मारुति सुजुकी करेगी 45000 करोड़ निवेश

Wed, 30 Aug 2023 06:48 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र की आय वृद्धि चालू वित्त वर्ष में घटकर तीन फीसदी रह जाएगी। पिछले वित्त वर्ष में यह 9.2% थी। रेटिंग कंपनी इक्रा रेटिंग्स ने कहा, चालू वित्त वर्ष में इस क्षेत्र के मुनाफे में भी गिरावट होगी। इससे परिचालन लाभ मार्जिन एक फीसदी तक कम होकर 20-21% रह जाएगा। इक्रा ने मांग में नरमी को मंदी का कारण बताते हुए कहा कि आईटी कंपनियों के लिए प्रमुख बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है। इससे गैर-महत्वपूर्ण परियोजनाओं में रुकावट जारी है। बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा, खुदरा, प्रौद्योगिकी तथा संचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों ने आईटी खर्च में कमी की है।

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि अमेरिका और यूरोप के प्रमुख बाजारों में आर्थिक बाधाओं के कारण भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियों की वृद्धि में 2022-23 की तीसरी तिमाही से 2023-24 की पहली तिमाही के बीच तेज गिरावट हुई है।

मारुति सुजुकी करेगी 45000 करोड़ निवेश
मारुति सुजुकी वित्त वर्ष 2030-31 तक 40 लाख कारों की उत्पादन क्षमता की योजना बना रही है। इस पर 45,000 करोड़ निवेश करेगी। मारुति सुजुकी के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने एजीएम में कहा, कंपनी 8 वर्षों में 20 लाख अतिरिक्त उत्पादन क्षमता का लक्ष्य बना रही है।
विज्ञापन


हिमाचल में भी उत्पाद बनाएगी रॉयल फिलिप्स  
रॉयल फिलिप्स ने पर्सनल हेल्थ उत्पाद श्रेणियों के विस्तृत रेंज को शामिल करने के लिए हिमाचल प्रदेश के बद्दी में अपने सह-विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन का विस्तार किया है। यहां पहले से बनाए जा रहे उत्पादों के अलावा अब मां और शिशु देखभाल उत्पाद भी बनेंगे।

सोना 250 रुपये महंगा, 77,000 के पार पहुंची चांदी
दिल्ली सराफा बाजार में मंगलवार को सोना 250 रुपये महंगा होकर 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी 600 रुपये महंगी होकर 77,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस सप्ताह अमेरिकी महंगाई और नौकरियों के आंकड़ों से पहले डॉलर व ट्रेजरी आय के हाल के उच्चस्तर से नीचे आने से सोने-चांदी में वृद्धि जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,924 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें