फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIP Growth: अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा, सितंबर के मुकाबले रहा इतना कम

Sat, 11 Dec 2021 05:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indias IIP Growth In October: देश में औद्योगिक उत्पादन कमजोर हुआ है। अक्तूबर महीने में इसकी रफ्तार मामूली रूप से धीमी पड़ गई है। औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में यह अक्तूबर में 3.2 फीसदी की दर से बढ़ा है, जबकि सितंबर में यह ग्रोथ 3.3 फीसदी थी। 
विज्ञापन
Industrial growth rate
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में औद्योगिक उत्पादन कमजोर हुआ है। अक्तूबर महीने में इसकी रफ्तार मामूली रूप से धीमी पड़ गई है। औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में यह अक्तूबर में 3.2 फीसदी की दर से बढ़ा है, जबकि सितंबर में यह ग्रोथ 3.3 फीसदी थी। इससे पिछले महीनों की बात करें तो अगस्त में आईआईपी में 12 फीसदी की बढ़त आई थी। यही नहीं एक साल पहले की समान अवधि की बात करें तो अक्तूबर 2020 में आईआईपी में 4.5 की बढ़त दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन


औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार दर्शाने वाले प्रमुख सूचकांकों कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के उत्पादन में खासी गिरावट आई है। कैपिटल गुड्स के उत्पादन में पिछले साल साल की समान अवधि की तुलना में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के उत्पादन की बात करें तो यह 6.1 फीसदी की दर से गिरा है। आंकड़ों को देखें तो माइनिंग छोड़ बाकी सभी क्षेत्रों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। माइनिंग क्षेत्र में 11.4 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें