फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: भारतीय बाजार में चार दिनों से जारी तेजी थमी, सेंसेक्स 224 अंक फिसला, निफ्टी 18004 पर

Wed, 14 Sep 2022 05:31 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: बुधवार को सेंसेक्स 224 अंक लुढ़ककर 60347 अंकों पर तो निफ्टी 66 अंक कमजोर होकर 18004 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले ग्लोबल बाजार में मंदी के संकेतों के बीच सेंसेक्स लगभग एक हजार अंक टूटकर खुला था।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय बाजार में पिछले चार दिनों से जारी तेजी थम गई है। बुधवार को सेंसेक्स 224 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। निफ्टी में भी 66 अंकों की कमजोरी आई। राहत की बात यह रही कि बाजार दिन के निचले स्तरों से रिकवरी करता नजर आया। बुधवार को सेंसेक्स 224 अंक लुढ़ककर 60347 अंकों पर तो निफ्टी 66 अंक कमजोर होकर 18004 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इससे पहले ग्लोबल बाजार में मंदी के संकेतों के बीच सेंसेक्स लगभग एक हजार अंक टूटकर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से संभला बाजार

शेयर बाजार - फोटो : pixabay
हालांकि उसके बाद बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और मेटल शेयरों में खरीदारी से बाजार में 950 अंकों तक की रिकवरी देखी गई। बुधवार (14 सितंबर) के कारोबारी सेशन में इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे जबकि इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एलटी और एचडीएफसी लाइफ जैसे शेयर टॉप लूजर्स की श्रेणी में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें