फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: देश के सर्राफा बाजार में सोना 225 रुपये फिसला, चांदी की चमक में भी आई कमी

Wed, 07 Sep 2022 06:44 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: बुधवार को सोना 225 रुपये की गिरावट के साथ 50,761 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। वहीं चांदी की कीमत 315 रुपये लुढ़क कर 54,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार बुधवार को सोना 225 रुपये की गिरावट के साथ 50,761 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बिका। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,986 रुपये प्रति दस ग्राम की कीमत पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सपाट

सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

सर्राफा बाजार में चांदी में भी कमजोरी देखने को मिली। चांदी की कीमत 315 रुपये लुढ़क कर 54,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सेशन में भाव 54,324 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,702 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बिका, जबकि चांदी 18.18 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

डॉलर के मजबूत होने का असर पड़ रहा सोने की कीमतों पर

सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) तपन पटेल का मानना है कि अमेरिका के आर्थिक आंकड़े आने के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से आक्रामक ढंग से ब्याज दर बढ़ाने की आशंका और डॉलर के मजबूत होने से सोना 1,700 डॉलर प्रति औंस के करीब करोबार करता दिख रहा है।

विज्ञापन

गोल्ड फ्यूचर में भी सटाेरियों ने सौदों का आकार घटाया

सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
सोने के वायदा (Gold Future) में कमजोर हाजिर मांग के चलते सटोरियों की ओर से अपने अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में बुधवार को सोने के भाव 35 रुपये की कमजोरी के साथ 50,246 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंस (Multi Comodity Exchange) में अक्तूबर महीने (October Month) की डिलिवरी के लिए सोने का भाव 35 रुपये (0.07%) की कमजोरी के साथ 50,246 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें