फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biz Updates: भारत अपने पड़ोसियों से साझा करेगा पीएम-गतिशक्ति, US के बदनाम बाजारों की सूची में छह भारतीय नाम भी

Tue, 30 Jan 2024 09:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: पीएम गतिशक्ति की शुरुआत रसद लागत को कम करने के लिए एक एकीकृत बुनियादी ढांचे को विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। यह पहल बुनियादी ढांचा योजना उपकरण परियोजनाओं के प्रभावी नियोजन और कार्यान्वयन में मदद कर रहा है।
विज्ञापन
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत प्रधानमंत्री गतिशक्ति पहल को कुछ पड़ोसी देशों के साथ मुफ्त में साझा करेगा क्योंकि यह बुनियादी ढांचा योजना उपकरण परियोजनाओं के प्रभावी नियोजन और कार्यान्वयन में मदद कर रहा है। सरकार के एक बड़े अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पीएम गतिशक्ति की शुरुआत रसद लागत को कम करने के लिए एक एकीकृत बुनियादी ढांचे को विकसित करने के उद्देय से की गई थी। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि भारत ने सात देशों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) शुरू किया है, इसी तरह देश पीएम गतिशक्ति की क्षमता का भी प्रदर्शन करना चाहता है। सिंह ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम पीएम गतिशिक्त का प्रदर्शन करना चाहते हैं और इसे अपने कुछ पड़ोसी देशों व वैश्विक दक्षिण के अन्य देशों को मुफ्त में प्रदान करना चाहते हैं।

दुनिया के ‘बदनाम’ बाजारों की सूची में भारत के तीन ऑफलाइन और तीन ऑनलाइन बाजार
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधियों की ‘बदनाम’ बाजारों की मंगलवार को जारी सूची में नयी दिल्ली सहित तीन शहरों के तीन भारतीय बाजार और तीन ऑनलाइन बाजार शामिल हैं। इस सूची में चीन पहले स्थान पर बना हुआ है। अमेरिका की 2023 बदनाम बाज़ार सूची में 33 बाजारों और 39 ऑनलाइन बाजारों को चिह्नित किया गया है। इनके बारे में बताया गया है कि ये बड़े पैमाने पर ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट उल्लंघन में शामिल हैं या उन्हें बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन


ये तीन भारतीय बाजार हैं- मुंबई में हीरा पन्ना, नयी दिल्ली में करोल बाग का टैंक रोड और बेंगलुरु में सदर पटरप्पा रोड मार्केट हैं। इस सूची में शामिल हुए ऑनलाइन भारतीय बाजारों में इंडियामार्ट, वेगामूवीज और डब्ल्यूएचएमसीएस स्मार्टर्स हैं।

अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने कहा, “नकली और जालसाजी वाली वस्तुओं का कारोबार श्रमिकों, उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों को नुकसान पहुंचाता है। अंततः अमेरिकी अर्थव्यवस्था को इससे नुकसान होता है।” सूची के अनुसार, चिह्नित 33 बाजारों और 39 ऑनलाइन बाजारों के बारे में बताया गया है कि वे बड़े पैमाने पर ट्रेडमार्क जालसाजी या कॉपीराइट चोरी में शामिल हैं या उसे बढ़ावा देते हैं। इसमें चीन के ई-कॉमर्स और सोशल कॉमर्स बाजारों ताओबाओ, वीचैट, डीएचगेट, और पिनडुओडुओ के साथ-साथ क्लाउड स्टोरेज सेवा बाइडू वांगपैन को रखा है। सूची में शामिल बाजारों में चीन के सात बाजार शामिल हैं जो नकली सामानों के निर्माण, वितरण और बिक्री के लिए बदनाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें