फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Retail Inflation: खुदरा महंगाई दर में आई कमी, जनवरी महीने में कम होकर 5.1% पर पहुंची

Mon, 12 Feb 2024 07:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Retail Inflation: राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 8.3% पर रही। जबकि उससे पिछले महीने यह 9.53% पर थी।
विज्ञापन
खुदरा महंगाई दर। - फोटो : getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा महंगाई दर जनवरी 2024 में कम होकर 5.1% पर पहुंच गई है। यह पिछले तीन महीने में सबसे न्यूनतम स्तर है। दिसंबर महीने में खुदरा महंगाई दर 5.69% था। खुदरा महंगाई आधारित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) दिसंबर 2023 में 5.69% पर था। जनवरी 2023 में यह आंकड़ा 6.52% पर था। अगस्त 2023 में खुदरा महंगाई दर 6.83% के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 8.3% पर रही। जबकि उससे पिछले महीने यह 9.53% पर थी। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक को खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत पर (दोनों ओर दो प्रतिशत की मार्जिन के साथ) रखने का लक्ष्य दिया है।

सब्जियों (27.6 फीसदी बनाम 27 फीसदी), दालों (19.5 फीसदी बनाम 20.7 फीसदी), मसालों (19.7 फीसदी की तुलना में 16.4 फीसदी) और फलों (11.1 फीसदी की तुलना में 8.7 फीसदी) की कीमतों में कम वृद्धि हुई और तेल और वसा (-15 फीसदी बनाम 15 फीसदी) के लिए कीमतों में गिरावट जारी रही।
विज्ञापन


महंगाई से जुड़े आंकड़े साप्ताहिक रोस्टर पर एनएसओ और एमओएसपीआई के फील्ड ऑपरेशन डिवीजन के कर्मचारियों द्वारा व्यक्तिगत यात्राओं के माध्यम से सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों को कवर करने वाले चयनित 1114 शहरी बाजारों और 1181 गांवों से एकत्र किए जाते हैं। जनवरी 2024 में, एनएसओ ने 99.8% गांवों और 98.5% शहरी बाजारों से कीमतें एकत्र कीं, जबकि इसमें रिपोर्ट की गई बाजार-वार कीमतें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 89.9% और शहरी के लिए 93.6% थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें