Trade: दिसंबर की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने मार्च 2024 तक पीले मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी। सराकर ने देश में दालों की कीमतों को कम बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया था।
एक आधिकारिक गजट अधिसूचना में कहा गया है कि भारत ने अप्रैल, 2024 तक पीले मटर के शुल्क मुक्त आयात की समय सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी है। दिसंबर की शुरुआत में, केंद्र सरकार ने मार्च 2024 तक पीले मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी। सराकर ने देश में दालों की कीमतों को कम बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
कथित तौर पर, पीले मटर के आयात पर पहली बार शुल्क नवंबर 2017 में 50 प्रतिशत की दर से लागू किया गया था। भारत मुख्य रूप से कनाडा और रूस से पीली मटर का आयात करता है।