फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दूर हुईं आयकर पोर्टल की कई खामियां, वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक भरे गए 1.19 करोड़ ITR

Thu, 09 Sep 2021 03:01 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आयकर विभाग ने 2020-21 (असेसमेंट ईयर 2021-22) के लिए आईटीआर भरने की अंतिम तारिख 30 सितंबर 2021 है।
विज्ञापन
टैक्स - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करदाताओं के लिए यह खबर काम की है। आयकर विभाग ने कहा है कि नए आईटीआर पोर्टल पर कई तकनीकी मुद्दों का समाधान किया गया है। आयकर विभाग ने पोर्टल पर करदाताओं की गतिवधियों की जानकारी दी। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक 1.19 करोड़ आयकर रिटर्न दाखिल किए गए हैं। इनमें से 76.2 लाख करदाताओं ने रिटर्न भरने के लिए पोर्टल की ऑनलाइन यूटिलिटी का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


94.88 लाख से ज्यादा ITR हुए ई-वेरिफाई 
विभाग ने बताया कि सात सितंबर तक 8.83 करोड़ विशिष्ट करदाताओं ने पोर्टल पर 'लॉगइन' किया। सितंबर महीने में रोजाना औसतन 15.55 लाख करदाताओं ने पोर्टल पर लॉगइन किया। इसके अलावा अभी तक 94.88 लाख से ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न को ई-वेरिफाई भी किया जा चुका है।

सात जून को हो हुई थी नए आयकर पोर्टल की शुरुआत 
मालूम हो कि गत सात जून को काफी जोरशोर से नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफोसिस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इंफोसिस ने ही इस नई वेबसाइट को तैयार किया है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा था कि, 'हम नए पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आईटीआर भी दाखिल किए गए हैं।'
विज्ञापन


वेबसाइट के लिए इंफोसिस को मिले 4242 करोड़
इंफोसिस को 2019 में आयकर विभाग की नई वेबसाइट तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट 4242 करोड़ रुपये में मिला था। इससे पहले 2015 में जीएसटी पोर्टल बनाने का ठेका भी इंफोसिस को 1380 करोड़ रुपये में दिया गया था। 2017 में पोर्टल शुरू होने के बाद कई तकनीकी समस्या आई और इसके बाद सरकार ने कंपनी को इसे दूर करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें