केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया गया है। सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीति तैयार करता है।
विज्ञापन
सीबीडीटी के एक आधिकारिक ट्विटर पोस्ट में कहा गया है कि इस आंकड़े में 61,53,231 मामलों में 23,026 करोड़ रुपये का आयकर रिफंड और 1,69,355 मामलों में 69,934 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट टैक्स रिफंड शामिल है। सीबीडीटी ने 1 अप्रैल, 2021 से 18 अक्टूबर, 2021 तक 63.23 लाख से अधिक करदाताओं को 92,960 करोड़ रुपये से अधिक का रिफंड जारी किया। इसमें 2021-22 के 32.49 लाख रिफंड शामिल हैं, जो 2498.18 करोड़ रुपये है।