CBDT: सरकार ने बजट में प्रत्यक्ष कर (व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट टैक्स) से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 9.75 प्रतिशत अधिक है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में आयकर रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं की संख्या दोगुनी से अधिक होकर 7.78 करोड़ हो गई है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आंकड़े जारी करते हुए कहा कि मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 23 में दायर आयकर रिटर्न (आईटीआर) की संख्या 7.78 करोड़ थी, जो 2013-14 में दायर 3.8 करोड़ आईटीआर की तुलना में 104.91 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 14 के 6,38,596 करोड़ रुपये से 160.52 प्रतिशत बढ़कर 2022-23 में 16,63,686 करोड़ रुपये हो गया। सरकार ने बजट में प्रत्यक्ष कर (व्यक्तिगत आयकर और कॉरपोरेट टैक्स) से 18.23 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वित्त वर्ष के 16.61 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 9.75 प्रतिशत अधिक है।
सीबीडीटी के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 23 में सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 173.31 प्रतिशत बढ़कर 19,72,248 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 14 में 7,21,604 करोड़ रुपये था। वहीं प्रत्यक्ष कर-जीडीपी अनुपात 5.62 प्रतिशत से बढ़कर 6.11 प्रतिशत हो गया। हालांकि इस दौरान संग्रह की लागत वित्त वर्ष 2014 के कुल संग्रह के 0.57 प्रतिशत से घटकर पिछले वित्त वर्ष में कुल संग्रह का 0.51 प्रतिशत रह गई।