पेट्रोल- 36.34 रुपये प्रति लीटर
डीजल- 25.78 रुपये प्रति लीटर
यानि की आप कच्चे तेल से ज्यादा कीमत तो टैक्स के तौर पर देते हैं। अभी देश में कच्चे तेल का दाम 30.71 रुपये प्रति लीटर है। तेल कंपनियों की इस कच्चे तेल पर कुछ लागत भी लगती है, जैसे कि एंट्री टैक्स, रिफाइनरी प्रोसेसिंग, लैंडिंग कॉस्ट एवं मार्जिन समेत अन्य ऑपरेशन कॉस्ट पेट्रोल पर 3.68 रुपये, डीजल पर 6.37 रुपये प्रति लीटर आती है। इस तरह पेट्रोल 34.39 रुपये और डीजल की कीमत 37.08 रुपये हो जाती है।
अगर देश में पेट्रोल डीजल पर केंद्र व राज्य सरकार टैक्स न लगाए तो भी पेट्रोल, डीजल के मुकाबले काफी सस्ता बिकेगा। अगर तेल कंपनियों के मार्जिन और ढुलाई आदि की लागत को जोड़ लें तो पेट्रोल 37.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 39.63 पैसे प्रति लीटर का बिकेगा।