फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMF ने फिर से घटा दिया भारत की जीडीपी का अनुमान, चीन से फिर भी रहेंगे आगे

Tue, 23 Jul 2019 08:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वित्त वर्ष 2019 और 2020 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को एक बार फिर से घटा दिया है। हालांकि भारत की जीडीपी, चीन से काफी आगे रहेगी। इससे केंद्र सरकार के पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की कवायद को भी झटका लग सकता है। 

इतना लगाया अनुमान

मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, आईएमएफ ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक अपडेट में कहा है कि वित्त वर्ष 2019 के लिए सात फीसदी और 2020 में 7.2 फीसदी का अनुमान लगाया है। इसमें 0.30 फीसदी की कटौती की गई है। इससे भारत की घरेलू डिमांड अनुमान से ज्यादा कमजोर रहने के संकेत मिलते हैं। 

चीन से फिर भी आगे

चीन में टैरिफ वार और कमजोर एक्सटर्नल डिमांड से पहले से ही स्ट्रक्चरल स्लोडाउन से जूझ रही इकोनॉमी पर दबाव बढ़ा है। इससे 2019 व 2020 में ग्रोथ क्रमशः 6.2 फीसदी व 6 फीसदी रहने का अनुमान है, जो अप्रैल के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक से 0.10 फीसदी कम है।

विज्ञापन


आईएमएफ की भारतीय मूल की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने कहा कि आईएमएफ 2019 और 2020 के लिए ग्लोबल ग्रोथ के अनुमान को क्रमशः 3.2 फीसदी और 3.5 फीसदी कर रहा है।

लग सकता है झटका

विकास दर को घटाने के अनुमान से केंद्र सरकार की देश को पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने की कवायद को भी झटका लग सकता है। अगर अर्थव्यवस्था में मंदी का दौर देखने को या फिर धीमी रफ्तार रहेगी तो इसका असर भविष्य में भी देखने को मिलेगा। फिलहाल देश में कई सेक्टरों में उत्पादन लगभग ठप हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग पुराने स्टॉक को भी नहीं खरीद रहे हैं। पांच ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए विकास दर में तेजी रखने के लिए कोशिशों को जारी रखना होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें