फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से बंद पड़े 17 विमानों का परिचालन फिर से शुरू करेगी एयर इंडिया

Tue, 23 Jul 2019 01:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया कहा है कि वो लंबे समय से परिचालन से बाहर हुए 17 विमानों को फिर से शुरू करेगी। कंपनी की योजना है कि वो इन विमानों को अक्तूबर तक परिचालन में ला देगी, जिससे कंपनी के साथ ही हवाई यात्रियों को भी फायदा मिलेगा। कंपनी के प्रमुख अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी।

एक साल से नहीं हो रहा परिचालन

कंपनी ने मरम्मत और रखरखाव के लिये पर्याप्त धन नहीं होने के कारण इन 17 विमानों को चार महीने से लेकर एक साल तक के लिये परिचालन से बाहर कर दिया था। योजना के तहत इनमें से आठ विमानों को अगस्त के अंत तक परिचालन में वापस लाया जाएगा। इन आठ विमानों में चार ए320, एक बोइंग747, एक बोइंग777 और दो बोइंग787 शामिल है।

समय पर मिल जाए पैसा

लोहानी ने कहा कि यदि कंपनी को मरम्मत एवं रख-रखाव के लिये समय पर पैसा मिल गया तो शेष बचे नौ विमानों को अक्टूबर अंत तक परिचालन में ले आया जाएगा। ये नौ विमान ए320 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें