फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएच कंपनी बिकने की कगार पर: हिंदुस्तान यूनिलीवर खरीदने की दौड़ में सबसे आगे, इतनी लग सकती है कीमत

Tue, 22 Mar 2022 05:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मसालों की दुनिया के शहंशाह कहे जाने वाले दिवंगत धर्मपाल गुलाटी की एमडीएच  MDH मसाला कंपनी बिकने की कगार पर पहुंच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी एमडीएच में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह डील 10 से 15 हजार करोड़ रुपये में होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन
एमडीएच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसालों की दुनिया के शहंशाह कहे जाने वाले दिवंगत धर्मपाल गुलाटी की एमडीएच  MDH मसाला कंपनी बिकने की कगार पर पहुंच गई है। रिपोर्ट की मानें तो इसे बेचने की तैयारी की जा रही है और इसे खरीदने की दौड़ में सबसे आगे हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) है। मंगलवार को इस डील की खबर सामने आने के बाद एचयूएल के शेयर तेजी के साथ 2055 रुपये के स्तर पर खुले थे।

विज्ञापन


हिस्सेदारी खरीद सकती है एचयूएल
एक रिपोर्ट में कहा गया था कि हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड एमडीएच मसाले बनाने वाली कंपनी महाशियान दी हट्टी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एमडीएच और एचयूएल के बीच यह डील 10 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। इसमें कहा गया कि देश में ब्रांडेड मसालों का बाजार बेहद बड़ा है और अनुमान के मुताबिक 2025 तक यह दोगुना होकर 50,000 करोड़ हो जाएगा।

महाशय धर्मपाल गुलाटी ने बनाया ब्रांड 
27 मार्च 1923 को पाकिस्तान के सियालकोट में जन्मे महाशय धर्मपाल गुलाटी ने एमडीएच मसाला कंपनी की शुरुआत एक छोटा सा खोखा लगाकर महाशियां दी हट्टी के नाम से की थी। इसके बाद उनके मसालों लोगों को इतने रास आए कि ये एमडीएच बहुत बड़ा ब्रांड बन गया। गौरतलब है कि तीन दिसंबर 2020 को धर्मपाल गुलाटी का निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें