फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचडीएफसी के ग्राहकों को झटका: बैंक से होम लोन लेना हुआ महंगा, RPLR में किया 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा

Sat, 07 May 2022 01:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एचडीएफसी की नई दरों के अनुसार, 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए यह दर 6.70 से बढ़कर 7 कर दी गई है। इसके अलावा, 30 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए 7.05  और पुरुषों के लिए 7.10 कर दिया गया है। 
विज्ञापन
एचडीएफसी - फोटो : File
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीआईसीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अब एचडीएफसी बैंक ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। शनिवार को बैंक की ओर से जानकारी दी गई कि उसने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में इजाफा किया है, यानी अब एचडीएफसी से होम लोन लेना महंगा हो जाएगा।  

विज्ञापन


बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी ने इन दरों में 30 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है। नई दरें 9 मई 2022 से लागू होंगी। नई दरों के अनुसार, 750 से अधिक क्रेडिट स्कोर वाले ग्राहकों के लिए यह दर 6.70 से बढ़कर 7 कर दी गई है। इसके अलावा, 30 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए 7.05  और पुरुषों के लिए 7.10 कर दिया गया है। 

बैंक की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, 30 से 75 लाख तक के लोन पर महिलाओं के लिए आरपीएलआर 7.30 फीसदी, जबकि पुरुषों के लिए 7.35 फीसदी हो गई है। इसके अलावा 75 लाख या फिर इससे ऊपर के लोन पर बैंक ने आरपीएलआर बढ़ाकर महिलाओं के लिए 7.40 फीसदी, जबकि पुरुषों के लिए इसमें इजाफा करते हुए 7.45 फीसदी कर दिया है।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले निजी क्षेत्र के दूसरे ऋणदाता आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी बाहरी बेंचमार्क उधार दर (ईबीएलआर) में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दर बढ़कर 8.10 फीसदी कर दी गई थी। नई दरें चार मई 2022 से प्रभावी हैं। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा भी बड़ौदा रेपो लिंक्ड रेट (बीआरएलएलआर) को बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें