फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 33 प्रतिशत बढ़ा, 16,474 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

Sat, 20 Jul 2024 04:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचडीएफसी बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 33.17 प्रतिशत बढ़कर 16,474.85 करोड़ रुपये हो गया है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 12,370 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जून तिमाही मे एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बढ़कर 16,174 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूर्ववर्ती मार्च तिमाही के 16,511 करोड़ रुपये से यह कम है। बैंक की कुल आमदनी जून तिमाही में बढ़कर 83,701 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 57,816 करोड़ रुपये थी।

इसकी प्रावधान राशि घटाकर 2,602 करोड़ रुपये कर दी गई है, जो एक वर्ष पूर्व 2,860 करोड़ रुपये थी। मार्च में बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 1.33 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून तिमाही के अंत में एचडीएफसी बैंक की कुल पूंजी पर्याप्तता 19.33 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें