फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: TMC ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी, स्वास्थ्य-जीवन बीमा प्रीमियम पर 18% जीएसटी दर को निरस्त करने की मांग

Sun, 25 Aug 2024 12:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

डेरेक ओब्रायन ने बताया कि टीएमसी समेत विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को संसद में उठाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को वापस लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
डेरेक ओब्रायन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी नेता) डेरेक ओब्रायन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आगामी जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी की तत्काल समीक्षा करने की अपील की। उन्होंने इसे वापस लेने का भी आग्रह किया। टीएमसी नेता ने सीतारमण को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को वापस लेने की मांग की। 
विज्ञापन


डेरेक ओब्रायन ने कहा, "स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी मध्यम वर्ग के 45 करोड़ भारतीयों पर बोझ है। ये बीमा योजनाएं संकट के समय वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।" उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर उच्च जीएसटी दर लगाने से कई लोग बीमा योजनाओं का विकल्प नहीं चुन पाएंगे। साथ ही कई लोग अपनी नीति को नवीनीकृत भी नहीं कर सकेंगे। बड़ी संख्या में मध्यम वर्ग इससे प्रभावित हो रहे हैं। 

डेरेक ओब्रायन ने बताया कि टीएमसी समेत विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे को संसद में उठाया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर बीमा प्रीमियम पर जीएसटी को वापस लेने का अनुरोध किया। ओब्रायन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के उस पत्र का भी हवाला दिया, जिसमें नागपुर डिवीजन लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ की चिंताओं को उठाया गया था। 
विज्ञापन


टीएमसी नेता ने कहा, "छह अगस्त को 20 राजनीतिक दलों के 350 सांसदों ने संसद में इसका विरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में आपको चिट्ठी लिखी।" टीएमसी नेता ने कहा, "केंद्र सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए।" भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण ने 2047 तक 'सभी के लिए बीमा' (इंस्योरेंस फॉर ऑल) का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने का एकमात्र तरीका स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी दर को निरस्त करना है। 

उन्होंने आगे कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि नौ सितंबर, 2024 को जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक में इस मामले की तत्काल समीक्षा करें और स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18 प्रतिशत जीएसटी दर को निरस्त करें।" कई विपक्षी पार्टियों ने भी इसे निरस्त करने की मांग की। वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जीएसटी में किसी भी संशोधन को जीएसटी परिषद द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें