सरकार ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन कर बुधवार को भारतीय कंपनियों को गिफ्ट आईएफएससी के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर प्रतिभूतियों की सीधी लिस्टिंग की अनुमति दे दी
सरकार ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिये बुधवार को भारतीय कंपनियों को गिफ्ट आईएफएससी के अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर प्रतिभूतियों की सीधी लिस्टिंग की अनुमति दे दी। इसके लिए वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन नियमों में संशोधन करते हुए "अंतरराष्ट्रीय विनिमय योजना पर भारत में निगमित कंपनियों के इक्विटी शेयरों की प्रत्यक्ष सूचीबद्धता" को अधिसूचित किया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने कंपनी (Listing of Equity Shares in Permissible Jurisdictions) नियम, 2024 जारी किए हैं। पिछले साल 28 जुलाई को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले चरण में गिफ्ट-आईएफएससी एक्सचेंजों में भारतीय कंपनियों की सीधी लिस्टिंग के संबंध में घोषणा की थी।
वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ये बदलाव मिलकर सार्वजनिक भारतीय कंपनियों को अपने शेयर जारी करने और अनुमति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों में सूचीबद्ध कराने में सक्षम बनाने के लिए एक व्यापक नियामक ढांचा प्रदान करते हैं।" बयान में कहा गया है कि इस पहल से विदेशी निवेश बढ़ेगा, वृद्धि के अवसर बढ़ेंगे और भारतीय कंपनियों के लिए निवेशक आधार व्यापक होगा।
विज्ञापन
टाटा स्टील को हुआ 513 करोड़ का मुनाफा
टाटा स्टील का एकीकृत शुद्ध लाभ बुधवार को जारी परिणामों के अनुसार 513 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले समान तिमाही में उसे 2,224 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। परिचालन से राजस्व सालाना आधार पर 3% घटकर 55,312 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की तिमाही में यह 57,084 करोड़ रुपये था।