केंद्र सरकार जल्द ही एक पॉलिसी का ऐलान करने जा रही है, जिसके बाद वो आपके घर की छत को किराये पर लेगी। छत को किराये पर देने वालों को डबल फायदा होगा। पहला, इससे हर महीने एक आमदनी का जरिया खुल जाएगा और दूसरा आपको बिजली का उपयोग करने के लिए किसी तरह का कोई पैसा नहीं देना होगा। इससे आपको कम से कम 25 सालों तक फ्री में बिजली का बिल अदा करने के झंझट से भी मुक्ति मिल जाएगी।
इसलिए चाहिए सरकार को छत
केंद्र सरकार को आपके घर की छत इसलिए चाहिए ताकि वो इनका उपयोग सोलर पैनल लगाने के लिए कर सके। इसमें आपको किसी तरह का कोई इन्वेस्टमेंट नहीं करना होगा। केवल अपने घर की छत, जिसका उपयोग आप भी न के बराबर करते हैं, उसको किराये पर देना होगा। ऐसा करने से आपको हर महीने कम से कम 10 हजार और अधिकतम 30 हजार रुपये की कमाई होगी।
दो साल में सरकार का ये है लक्ष्य
केंद्र सरकार के अक्षय उर्जा मंत्रालय में सचिव आनंद कुमार ने लाइवमिंट से बात करते हुए कहा कि सरकार का अगले दो साल में 24.5 गीगावॉट बिजली पवन उर्जा से उत्पादन करने का है। वहीं सोलर पावर के जरिए 40 गीगावॉट बिजली पैदा करने का 2022 तक प्लान है।
चाहिए केवल इतनी जगह
इस तरह से पैसा कमाने के लिए छत पर कम से कम 10X10 फुट की जगह होनी चाहिए। अगर घर पर छत नहीं है और आपके पास खाली प्लाट या फिर अपना मैदान है, तो वो जगह भी यह काम करने के लिए काफी सही है।