फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 100 रुपए की तेजी, चांदी 350 रुपये उछली

Mon, 18 Dec 2023 07:47 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में 100 रुपये की तेजी के साथ यह 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध में 162 रुपये की गिरावट के साथ 62,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान चांदी भी 350 रुपये उछलकर 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत में 100 रुपये की तेजी के साथ यह 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी अनुबंध में 162 रुपये की गिरावट के साथ 62,030 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी का मार्च अनुबंध 153 रुपये बढ़कर 74,678 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी तेजी के साथ क्रमश: 2,024 डॉलर प्रति औंस और 24 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव पांच डॉलर की तेजी के साथ 2,024 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में जिंस शोध के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर रुख के कारण कारण सोने की कीमतों में तेजी जारी है। फेड ने कहा है कि 2024 में ब्याज दरों में कटौती पर विचार किया जाएगा। इससे डॉलर और ट्रेजरी यील्ड्स की कीमतो में गिरावट आई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें