Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी ओर, चांदी 600 रुपये टूटकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 50 रुपये की तेजी के साथ 61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''सोने की कीमतों में शुक्रवार को पिछले बंद भाव के मुकाबले 50 रुपये की मामूली तेजी आई।" हालांकि, चांदी 600 रुपये टूटकर 74,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,987 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।"