फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने की कीमत में दर्ज की गई मामूली उछाल, चांदी 500 रुपये लुढ़की; पढ़ें दशहरे के दिन के भाव

Tue, 24 Oct 2023 07:26 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोने की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, कीमत में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ, क्योंकि निवेशक इस्राइल और हमास युद्ध के संबंध में ताजा घटनाक्रम की तलाश में थे।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। 50 रुपये के इजाफे के साथ कीमत 61,650 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं चांदी की बात की जाए तो उसके भाव में कमी दर्ज की गई। चांदी की कीमत 500 रुपये गिरकर 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, सोने की कीमत में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव हुआ, क्योंकि निवेशक इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के संबंध में ताजा घटनाक्रम की तलाश में थे। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,975 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर थे। सौमिल ने कहा, व्यापारियों का मानना है कि प्रमुख अमेरिकी मैक्रो डेटा से पहले सोने की कीमत ऊपरी सीमा में मजबूत हो जाएगी।

गौरतलब है कि वायदा कारोबार में सोने का दिसंबर अनुबंध 332 रुपये लुढ़कर 60,267 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसके अलावा एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 521 रुपये टूटकर 71,554 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। बता दें दशहरा की छुट्टी के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) दिन के पहले भाग में बंद था। बाद में इसे शाम के सत्र के लिए खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें