मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने-चांदी के भाव में रिकॉर्ड उछाल आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,300 रुपये महंगा होकर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में तेजी का सिलसिला चौथे सत्र भी जारी रहा। पिछला बंद भाव 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं 99.5% शुद्धता वाली पीली धातु की कीमत 1,300 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 90,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जो गुरुवार को 89,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
वहीं चांदी भी 1,300 रुपये महंगी होकर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। जबकि यह पिछले बंद भाव पर 1,01,200 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बताया जा रहा है कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता, व्यापार तनाव और फेडरल रिजर्व की ओर से मौद्रिक नीति में ढील देने की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के कारण सोने-चांदी में तेजी आई।
ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 341अंक चढ़ा, निफ्टी 22500 के पार
दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,300 रुपये महंगा होकर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने में तेजी का सिलसिला चौथे सत्र भी जारी रहा। चांदी भी 1,300 रुपये महंगी होकर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। वैश्विक बाजार में सोना 2,998.9 डॉलर प्रति औंस रहा। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना वायदा 88,310 रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.48 डॉलर बढ़कर 2,998.90 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस हो गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कई कारणों से कीमती धातुओं में रिकॉर्ड-तोड़ तेजी आई है। इसमें केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और वैश्विक आर्थिक अस्थिरता शामिल है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार और आर्थिक नीतियों के कारण सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग बढ़ गई, जिससे दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता बढ़ गई।
ये भी पढ़ें: इंडसइंड बैंक के शेयरों में आरबीआई के आश्वासन के बाद तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी पर 5% से ज्यादा चढ़े भाव
इस साल 14.31 फीसदी बढ़े दाम
सोने की कीमतों में इस साल अब तक 11,360 रुपये या 14.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। सोना एक जनवरी, 2025 को 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था, जो 17 मार्च को बढ़कर 90,750 रुपये पहुंच गया।
संबंधित वीडियो