फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच चांदी 100 रुपये उछली, चांदी 870 रुपये मजबूत हुई

Mon, 08 Jul 2024 08:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी 870 रुपए की तेजी के साथ 94,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Gold Silver Price - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 100 रुपये की तेजी के साथ 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में सोना 73,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 870 रुपए की तेजी के साथ 94,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 93,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 73,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "जोखिम से बचने और मुनाफावसूली के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में नरमी रही।'

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 10 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,373 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (एमओएफएसएल) के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, 'अमेरिका में नौकरियों के मिश्रित आंकड़ों, दरों में कटौती की उम्मीदों में वृद्धि और भू-राजनीतिक अपडेट के बीच डॉलर के पीछे हटने से सोने और चांदी की कीमतों में काफी तेजी आई।' छुट्टियों के कारण तुलनात्मक रूप से छोटे हफ्ते में में बहुमूल्य धातुओं में विशेष रूप से चांदी में तेजी आई।'
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस सप्ताह अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आंकड़ों, उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के बयानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इसके अलावा चांदी भी तेजी के साथ 30.93 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। पिछले सत्र में चांदी 30.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

एंजेल वन लिमिटेड के डीवीपी-रिसर्च, नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसीज प्रथमेश माल्या ने कहा, 'यूरोप की बात करें तो फ्रांस के वामपंथी दल न्यू पॉपुलर फ्रंट गठबंधन ने रविवार को हुए चुनावों में अप्रत्याशित रूप से धुर दक्षिणपंथी पार्टियों की बढ़त को समाप्त कर दिया लेकिन बहुमत हासिल करने में विफल रहे। कारोबारी राजनीतिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए हैं। माल्या ने कहा कि फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना के साथ अमेरिकी श्रम आंकड़ों और आर्थिक संकेतकों में नरमी से सोने की कीमतें ऊंची बनी रह सकती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें