फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes India Rich List: अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स, सूची में छह नए चेहरे शामिल

Thu, 07 Oct 2021 01:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021 के अनुसार, मुकेश अंबानी 2008 से लगातार 14वें साल सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। वहीं, गौतम अडाणी दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
Mukesh Ambani - फोटो : TWITTER
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फोर्ब्स ने भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची जारी कर दी है। 2021 में रिलायंस एंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश अंबानी लगातार 14वें साल भारत के सबसे रईस शख्स बने रहे। साल 2008 से वे इस मुकाम पर हैं। 2021 में उनकी संपत्ति चार अरब डॉलर बढ़कर 92.7 अरब डॉलर हो गई है। अडाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 74.8 अरब डॉलर है, जो मुकेश अंबानी से सिर्फ 17.9 अरब डॉलर कम है। 

विज्ञापन


फोर्ब्स की इस सूची को फैमिली, शेयर बाजार, विश्लेषकों और भारत की रेग्युलेटर एजेंसियों से मिली शेयरहोल्डिंग और वित्तीय जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है। भारत के सबसे अमीर लोगों की संचयी संपत्ति में महामारी के दूसरे वर्ष में 50 फीसदी की वृद्धि देखी गई। फोर्ब्स के मुताबिक, भारत के 100 सबसे अमीरों की दौलत 775 अरब डॉलर है। आइए डालते हैं 10 सबसे रईस भारतीयों की सूची पर नजर।

  • तीसरे स्थान पर शिव नाडर हैं। शिव नाडर एचसीएल टेक्नॉलोजीज के स्स्थापक और चेयरमैन हैं। इनकी संपत्ति 106 अरब डॉलर बढ़कर 31 अरब डॉलर हो गई है।
  • 66 वर्षीय एवेन्यू सुपरमार्ट्स के राधाकिशन दमानी 29.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के चौथे सबसे अमीर शख्स हैं। 
  • फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस पूनावाला पांचवें स्थार पर हैं। इनकी संपत्ति 19 अरब डॉलर है।
  • सूची में छठें स्थान पर मित्तल आते हैं। 71 वर्षीय लक्ष्मी मित्तल भारत के छठे सबसे रईस शख्स हैं। आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी मित्तल 18.8 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 
  • ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल दोबारा शीर्ष 10 अमीरों की सूची में शामिल हुईं। सावित्री सातवें स्थान पर हैं, इनकी कुल दौलत 18 अरब डॉलर हो गई है। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक की कुल संपत्ति 16.5 अरब डॉलर है और वे भारत के आठवें सबसे रईस शख्स हैं। उदय कोटक 62 साल के हैं।
  • नौवें स्थान पर शापूरजी पलोनजी समूह के पलोनजी मिस्त्री हैं। 92 वर्षीय मिस्त्री 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • सूची में 10वें स्थान पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार बिड़ला हैं। इनकी कुल दौलत 15.8 अरब डॉलर है। 

सूची में छह नए चेहरे हुए शामिल
इस साल की फोर्ब्स की सूची में छह नए चेहरे शामिल हुए हैं। ये निम्नलिखित हैं-

  • अशोक बूब (स्थान- 93, संपत्ति- 2.3 अरब डॉलर) 
  • दीपक नाइट्राइट के दीपक मेहता (स्थान- 97,  संपत्ति- 2.05 अरब डॉलर)
  • अल्काइल एमाइन केमिकल्स के योगेश कोठारी (स्थान- 100, संपत्ति- 1.94 अरब डॉलर)
  • डॉ लाल पैथलैब्स के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद लाल (स्थान- 87, संपत्ति- 2.55 अरब डॉलर)
  • राजनेता मंगल प्रभात लोढ़ा (स्थान- 42, संपत्ति- 4.5 अरब डॉलर)
  • अस्पताल श्रृंखला अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज  के प्रताप रेड्डी (स्थान- 88, संपत्ति- 2.53 अरब डॉलर)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें