एयर कंडीशनिंग के बाजार के लिए खुशखबरी
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एसीआरईएक्स इंडिया का तीन दिवसीय एक्सपो आयोजित होने वाले हैं। यह एक्सपो का 23वां संस्करण है। इंडियन सोसाइटी ऑफ हीटिंग, रेफ्रिजरेटिंग और एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स ने अनुमान जाहिर करते हुए बताया कि इंटेलिजेंट बिल्डिंग सॉल्यूशंस के साथ हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग (एचवीएसी) बाजार 2028 तक भारत में 1,78,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। एक्सपो में संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, यूक्रेन अमेरिका, बेल्जियम, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सऊदी अरब, स्पेन, स्विट्जरलैंड, ताइवान और नीदरलैंड सहित 40 देशों के 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे।