फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FM: 'वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद भारतीय बाजार स्थिर', क्रिप्टो करेंसी को लेकर ये बोलीं वित्त मंत्री

Fri, 15 Mar 2024 02:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री का यह बयान सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के उस बयान के बाद आया है, जिसमें बुच ने आशंका जाहिर की थी कि छोटे और मध्यम वर्ग के स्टॉक में कुछ हेराफेरी हो सकती है।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर उथल-पुथल के बावजूद भारतीय शेयर बाजार स्थिर बना हुआ है। वित्त मंत्री ने ये भी कहा कि बाजार को उसके हिसाब से चलने देना चाहिए। वित्त मंत्री का यह बयान सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच के उस बयान के बाद आया है, जिसमें बुच ने आशंका जाहिर की थी कि छोटे और मध्यम वर्ग के स्टॉक में कुछ हेराफेरी हो सकती है और सेबी इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शेयर मार्केट को लेकर वित्त मंत्री ने कही ये बात
शुक्रवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'मैं बाजार को उसके हिसाब से चलने की छूट दूंगी। हमें इसे मार्केट पर ही छोड़ देना चाहिए। हम सभी देख रहे हैं कि वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल चल रही है, लेकिन इसके बावजूद भारतीय बाजार स्थिर दिख रहा है। इसमें बहुत ज्यादा उठा-पटक नहीं हो रही है। इसलिए मेरा बाजार पर पूरा विश्वास है।' वित्त मंत्री ने कहा कि शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव आम बात है और मार्केट में ये सब चलता रहता है। उन्होंने कहा कि रिटेल निवेशकों का पैसा अब सीधे स्टॉक मार्केट में जा रहा है, लोग डीमैट अकाउंट खुलवाकर सीधे मार्केट में पैसे लगा रहे हैं। साल 2020 से इस ट्रेंड में तेजी आई है। 

क्रिप्टो को करेंसी मानने से इनकार
क्रिप्टो करेंसी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 'क्रिप्टो कभी भी करेंसी नहीं बन सकती और भारत सरकार का यही स्टैंड है। करेंसी सरकार या केंद्रीय बैंक द्वारा ही जारी की जाती है।' उन्होंने क्रिप्टो करेंसी को लेकर वैश्विक स्तर पर एक फ्रेमवर्क बनाने की मांग की और कहा कि जी20 की बैठक के दौरान भी इस पर चर्चा हुई थी। इस हफ्ते की शुरुआत में भी सेबी ने इस बात की आशंका जताई थी कि शेयर मार्केट में छोटे और मध्यम वर्ग के स्टॉक की कीमतों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जिससे बाजार में एक तरह की भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सेबी ने निवेशकों को सोच-विचार करके ही निवेश करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें