फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America: फेड दरों में कटौती पर फिलहाल नहीं कर रहा कोई विचार, प्रमुख जेरोम पॉवेल ने कही ये बात

Thu, 02 Nov 2023 11:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

America: फेड की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पॉवेल ने कहा कि फेड की मौद्रिक नीति समिति "अभी दरों में कटौती के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा, 'हम अब भी पहले इस सवाल पर बहुत ध्यान दे रहे हैं, कि क्या हमने मौद्रिक नीति का ऐसा रुख हासिल कर लिया है जो समय के साथ मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत तक लाने के लिए पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक है।
विज्ञापन
जेरोम पॉवेल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने निकट भविष्य में नीतिगत दर में कटौती की किसी भी उम्मीद से इनकार किया और कहा है कि केंद्रीय बैंक फिलहाल इस संभावना के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहा है। फेड ने लगातार दूसरे महीने ब्याज दर में वृद्धि को स्थिर रखा है।

विज्ञापन


फेड की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, पॉवेल ने कहा कि फेड की मौद्रिक नीति समिति "अभी दरों में कटौती के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा, 'हम अब भी पहले इस सवाल पर बहुत ध्यान दे रहे हैं, कि क्या हमने मौद्रिक नीति का ऐसा रुख हासिल कर लिया है जो समय के साथ मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत तक लाने के लिए पर्याप्त रूप से प्रतिबंधात्मक है। पॉवेल ने कहा कि भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर विचार अभी बैठकों के दौरान नहीं होता है।
 
फेडरल रिजर्व ने कहा कि वह ब्याज दरों को 5.25 प्रतिशत और 5.5 प्रतिशत के बीच रखेगा, और बैठक के बाद के बयान में भाषा में संशोधन करते हुए कहा कि "तीसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधि मजबूत गति से बढ़ी। इससे पहले, फेड अधिकारियों ने लिखा था कि अर्थव्यवस्था "ठोस गति" से बढ़ी थी।"
विज्ञापन


सीएनएन के अनुसार, फेडरल रिजर्व को भरोसा है कि उसने मुद्रास्फीति को सफलतापूर्वक कम कर दिया है, पॉवेल ने कहा कि समिति को तब विचार करना होगा कि दरों में कटौती पर विचार शुरू करने से पहले ब्याज दरों को कब तक ऊंचा रखा जाए। 

फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने आगे कहा कि वह वेतन वृद्धि के मोर्चे पर जो देख रहे हैं वह बढ़िया है। इसमें एक स्थिर और क्रमिक सहजता दिख रही है। सीएनएन ने पॉवेल के हवाले से कहा, "पिछले 18 महीनों के दौरान वेतन वृद्धि वास्तव में काफी कम हो गई है, जहां वे उस स्तर के काफी करीब हैं जो समय के साथ 2 प्रतिशत मुद्रास्फीति के अनुरूप होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें