फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fake call centre scam: ईडी ने कोलकाता में की छापेमारी, करोड़ों रुपये अवैध तरीके से विदेश भेजने का मामला

Wed, 21 Feb 2024 11:56 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fake call centre scam: ईडी अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धन का कहां गबन किया गया और जिन लोगों पर आरोप लगे हैं उन्होंने क्या भूमिका निभाई?
विज्ञापन
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) फर्जी कॉल सेंटर घोटाले के सिलसिले में कोलकाता के कई स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चला रहा है। एक वरीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेनियापुकुर और बागुईहाटी इलाकों में मेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के आवासों और कार्यालयों को निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


ईडी अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धन का कहां गबन किया गया और इन लोगों ने क्या भूमिका निभाई। ऐसा लगता है कि कई करोड़ रुपये की धनराशि अवैध रूप से विदेश भेजी गई। हवाला कनेक्शन से इनकार नहीं किया जा सकता है।"

एजेंसी के मुताबिक, राज्य सीआईडी ने फर्म के मालिक को पिछले साल सितंबर में फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी और भारतीय नागरिकों से लगभग 1,000 करोड़ रुपये चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसे उसने 2005 में खोला था। ईडी अधिकारी ने दावा किया कि सीआईडी हिरासत में रहते हुए आरोपियों ने अपने कुछ सहयोगियों को फोन कर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें