फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: दावा-एलन मस्क 2027 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं, गौतम अदाणी के बारे में कही गई यह बात

Mon, 09 Sep 2024 12:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Report: इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 2027 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। एकेडमी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार निर्माण कंपनी टेस्ला, निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक मस्क की संपत्ति में औसतन 110% सालाना की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरबपतियों की संपत्ति पर नजर रखने वाली संस्था इन्फॉर्मा कनेक्ट अकादमी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 2027 तक दुनिया के पहले खरबपति बन सकते हैं। एकेडमी के अनुसार, इलेक्ट्रिक कार निर्माण कंपनी टेस्ला, निजी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक मस्क की संपत्ति में औसतन 110% सालाना की वृद्धि हुई है ।

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मस्क 237 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ट्रिलियनेयर का दर्जा पाने वाले दूसरे उद्यमी भारत के व्यवसायी गौतम अदाणी होंगे।

औद्योगिक समूह अदाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अदाणी की संपत्ति औसतन 123% वार्षिक दर से बढ़ रही है और यदि यह कुछ और वर्षों तक इसी गति से बढ़ती रही, तो 2028 तक अदाणी ट्रिलियनेयर सूची में दूसरे स्थान पर होंगे।
विज्ञापन


अब तक दुनिया में केवल आठ कंपनियां ट्रिलियन डॉलर के बाजार पूंजीकरण को पार करने में सफल रही हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, एपल, एनवीडिया, अल्फाबेट, अमेजन, सऊदी अरामको, मेटा और हाल ही सूची में शाामिल हुई वॉरेन बफेट की कंपनी बर्कशायर हैथवे है।

संभावित खरबपतियों की सूची में तीसरे नंबर पर आश्चर्यजनक रूप से चिप और सेमीकंडक्टर दिग्गज एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का नाम शामिल है। वे दुनिया के अमीरों की सूची में 18वें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति 90 बिलियन डॉलर से अधिक है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी इस सूची में शामिल हैं और रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि इसमें छह साल का समय लगेगा, अर्थात 2030 तक, जब जुकरबर्ग ट्रिलियनेयर सूची तक पहुंच जाएंगे।

इस बीच, मस्क ने हाल ही में नवंबर में होने वाले आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अपना समर्थन देने की घोषणा की है और अब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की होड़ काफी दिलचस्प होगी क्योंकि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने रिपब्लिकंस का साथ देने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें