फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: ब्लूमबर्ग: एलन मस्क ने खोया दूसरे सबसे अमीर शख्स होने का ताज, ये है शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची

Tue, 18 May 2021 11:45 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। मस्क की संपत्ति एक दिन में 3.16 अरब डॉलर कम हुई। वे अब 161 अरब डॉलर की संपत्ति से मालिक हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क - फोटो : instagram.com/elonmusk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेस एक्स और टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में एक स्थान नीचे खिसक गए हैं। मस्क अब दूसरे स्थान से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, LVMH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बर्नार्ड अर्नाट ने उनसे दूसरे सबसे रईस शख्स का ताज छीना है।

विज्ञापन


इसलिए कम हुई एलन मस्क की संपत्ति
दरअसल सोमवार को टेस्ला के शेयरों में 2.19 फीसदी की गिरावट आई। इससे मस्क की संपत्ति एक ही दिन में 3.16 अरब डॉलर कम हो गई। मालूम हो कि इस साल उनकी नेटवर्थ में 9.09 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वहीं बर्नार्ड अर्नाट की संपत्ति में इस साल 46.8 अरब डॉलर की बढ़त हुई है। मस्क 161 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के तीसरे अमीर शख्स बन गए हैं। मौजूदा समय में अर्नाट की संपत्ति भी 161 अरब डॉलर है।

आइए जानते हैं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की संपत्ति कितनी है।
 
रैंक नाम कुल संपत्ति (डॉलर में) स्रोत
1. जेफ बेजोस 191 अरब अमेजन
2. बर्नार्ड अर्नाट 161 अरब LVMH
3. एलन मस्क 161 अरब टेस्ला, स्पेस एक्स
4. बिल गेट्स 144 अरब माइक्रोसॉफ्ट
5. मार्क जुकरबर्ग 118 अरब फेसबुक
6. वॉरेन बफेट 109 अरब बर्कशायर हैथवे
7. लैरी पेज 105 अरब गूगल
8. सर्जी ब्रिन 101 अरब गूगल
9. लैरी एलिसन 91.1 अरब सॉफ्टवेयर
10. स्टीव वाल्मर 88.7 अरब माइक्रोसॉफ्ट
विज्ञापन

बेजोस अब भी दुनिया के सबसे बड़े रईस शख्स
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अब भी दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 190 अरब डॉलर है। इसमें 2.41 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 144 अरब डॉलर के साथ चौथे स्थान पर हैं। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 118 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें