फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Action: झारखंड में नोटों की गड्डियां मिलने का सिलसिला जारी; लगातार दूसरे दिन छापेमारी, ₹1.5 करोड़ बरामद

Tue, 07 May 2024 03:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED Action: ईडी ने सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची में छापेमारी के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। मंगलवार को छापेमारी के दूसरे दिन राजीव कुमार सिंह नामक एक ठेकेदार के यहां से ईडी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये जब्त किए।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई में बरामद नकद। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में ईडी की छापेमारी और भारी मात्रा में नकद मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार के तलाशी अभियान के बाद मंगलवार को भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची में पांच स्थानों पर छापेमारी की। इससे पहले सोमवार को इसी मामले में छापेमारी के दौरान करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया था। मंगलवार को छापेमारी के दूसरे दिन राजीव कुमार सिंह नामक एक ठेकेदार के यहां से ईडी ने करीब 1.5 करोड़ रुपये जब्त किए।

विज्ञापन


जांच एजेंसी के अनुसार उसके (राजीव कुमार सिंह) जरिए करीब 10 करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया। जांच एजेंसी ने वीरेंद्र राम केस मामले में छह मई को रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास विकास के मुख्य अभियंता वीरेंद्र कुमार राम को धनशोधन के आरोप में फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। यह मामला योजनाओं के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से जुड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें