फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: प्रवर्तन निदेशालय ने कोल्लीदम नदी के किनारे रेत खदानों पर मारे छापे, ड्रोन की मदद से हुआ डिजिटल सर्वे

Thu, 12 Oct 2023 03:18 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

ईडी अधिकारियों ने ड्रोन के कैमरी की मदद से रेत खदानों का डिजिटल सर्वे किया। यह सर्वे रेत खनन की वास्तविक सीमा का पता लगाएगा। छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन
ईडी ने रेत खदानों पर मारे छापे। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तमिलनाडु के तंजावुर जिले में कोल्लीदम नदी के किनारे चल रहे रेत खदानों पर छापे मारे। दरअसल, ईडी नदी के किनारों से खनन की गई रेत की बिक्री में बड़े पैमाने पर कर चोरी के आरोपों पर छापेमारी का अभियान चला रहा है। 

बताया जा रहा है, ईडी अधिकारियों ने ड्रोन के कैमरी की मदद से रेत खदानों का डिजिटल सर्वे किया। यह सर्वे रेत खनन की वास्तविक सीमा का पता लगाएगा। छापेमारी के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भी मौजूद था।

विज्ञापन


इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने पूरे तमिलनाडु में एक साथ प्रमुख रेत खनन ठेकेदारों के कार्यालय और आवासों पर तलाशी अभियान चलाया था। ईडी ने राज्य के 12 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी। इस तलाशी अभियान में रेत खनन का लाइसेंस रखने वाले उद्योगपति एस रामचंद्रन और डिंडीगुल रथिनम जांच एजेंसियों के निशाने पर थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें