फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Research: अर्थव्यवस्था सही राह पर, एसबीआई ने 2022 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 9.6 फीसदी किया

Mon, 22 Nov 2021 06:08 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Research On GDP Growth:   भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बदलाव किया है। एसबीआई रिसर्च ने इसे बढ़ाकर 9.3 से 9.6 फीसदी तक कर दिया है। 
विज्ञापन
gdp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के लिए अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रिसर्च ने वित्त वर्ष 2022 के लिए अपने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बदलाव किया है। एसबीआई रिसर्च ने इसे बढ़ाकर 9.3 से 9.6 फीसदी तक कर दिया है। 

विज्ञापन


अनुमान में बदलाव की यह है बड़ी वजह
एसबीआई रिसर्च की टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार करते समय विभिन्न कारकों पर नजर रखी। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के जीडीपी ग्रोथ अनुमान को बढ़ाने की मुख्य वजह जुलाई-सितंबर 2021 (तीसरी तिमाही) की अवधि के दौरान देश में कोरोना के मामलों में महज 11 फीसदी की बढ़ोतरी होना है। यह कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित 15 देशों में दूसरा सबसे कम आंकड़ा है। 

पहले 9 फीसदी तक रखा था अनुमान
इससे पहले देश के सबसे बड़े बैंक की रिसर्च विंग ने पूर्व रिपोर्ट में भारत के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 8.5 फीसदी से 9 फीसदी के बीच रखा था। अब देश में टीकाकरण की रफ्तार और कोरोना के मामलों में आई कमी के चलते एसबीआई रिसर्च का संशोधित अनुमान रिजर्व बैंक के वित्त वर्ष 2022 के लिए 9.6 फीसदी कर दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी तिमाही में 8.1 फीसदी रहेगी जीडीपी ग्रोथ 
एसबीआई में ग्रुप चीफ इकॉनोमिक एडवायजर सौम्या कांति घोष ने कहा कि उनके नाऊकास्टिंग मॉडल के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ 8.1 फीसदी रहने का अनुमान किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ रियल जीडीपी करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये की होगी, जो वित्त वर्ष 2020 की 145.69 लाख करोड़ रुपये की रियल जीडीपी से करीब 2.4 लाख करोड़ रुपये अधिक है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें